मां का अश्लील वीडियो दिखाकर बुआ ने भतीजी के साथ किया ये गंदा काम…

लुधियाना। जब परिवार के सदस्य ही हैवान बनकर आपके जीवन को नर्क बनाने की ठान ले तो अंजाम क्या होगा यह समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है। ऐसा ही हुआ पंजाब के लुधियाना के एक लड़की के साथ। लड़की को उसकी बुआ ने मां का अश्लील वीडियो दिखा कर उसे नेट पर डालने की धमकी दी। बुआ ने लड़की को धमकी देकर उसकी शादी एक ऐसे लड़के से करवा दी जो बाद में लड़की को अन्य मर्दों को सौंप देता था। उसने लड़की का कई बार रेप करवाया।

मां का अश्लील वीडियो दिखाकर बुआ ने भतीजी के साथ किया ये गंदा काम...पुलिस ने मामले में नामित लोगों की तलाश शुरू कर दी है

इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच अधिकारी एसआई अमरजीत कौर ने बताया कि लड़की की उम्र बीस साल है। उसके पति का नाम जगजीत सिंह है। उसके माता पिता पंजाब के फिल्लोर में रहते हैं। लड़की खुद करीब चार साल से अपनी मौसी प्रितपाल कौर के पास रह रही थी। बुआ ने लड़की को अपने घर बुलाकर उसकी मां की अश्लील वीडियो दिखाई थी जिसमें एक युवक उसकी मां के साथ था। लड़की को वीडियो दिखा बुआ ने कहा कि वह जगजीत सिंह से शादी करे नहीं तो मां वीडियो नेट पर डाल देगी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति जगजीत सिंह, बुआ को और 7 अन्य लोगों पर केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या था वीडियो में

बुआ ने जो वीडियो लड़की को दिखाया था उसमें लड़की की मां किसी अन्य के साथ आपत्तिजनक हालात में थी। इसी वीडियो को ढाल बना कर बुआ ने लड़की की जबरदस्ती शादी करा दी। फिर लड़की का कई बार रेप उसके पति ने करवाया।

Back to top button