महिलाओं के बाद फूल ही ऐसी खूबसूरत चीज है जो भगवान ने दुनिया को दी है, पढ़े रोचक तथ्य

इंटरनेशनल विमेंस डे पर गूगल ने डूडल बनाकर महिलाओं और उनके जज्बे को सलाम किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इंटरनेशनल विमेंस डे पर महिलाओं को लेकर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। सम्मेलन होते हैं। एग्जिबिशन लगती हैं, और कई तरह के मेले भी लगते हैं। इसी तरह हर बड़े लेखक ने महिलाओं पर अपने बेबाक विचार भी रखे हैं। यहां फैशन डिजाइनर क्रिश्चियन डियोर से लेकर इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन तक के महिलाओं के बारे में विचार दिए जा रहे हैं। पढ़ें 10 बेहतरीन Quotes:

महिलाओं के बाद फूल ही ऐसी खूबसूरत चीज है जो भगवान ने दुनिया को दी है, पढ़े रोचक तथ्य

 

महिला टीबैग की तरह ही है, जब तक आप उसे गर्म पानी में न डालें पता ही नहीं चलता वह कितनी स्ट्रॉन्ग है। -एलियानोर रूजवेल्ट

महिलाओं के बाद फूल ही ऐसी खूबसूरत चीज है जो भगवान ने इस दुनिया को दी है। -क्रिश्चियन डियोर

 महिलाएं प्यार करने के लिए होती हैं, समझने के लिए नहीं। -ऑस्कर वाइल्ड
 

आप किसी पुरुष को शिक्षित करते हैं तो एक पुरुष शिक्षित होता है। आज एक महिला को शिक्षित करते हैं तो पूरी पीढ़ी शिक्षित हो जाती है। –ब्रिघम यंग

 

मैं मजबूत हूं, महत्वाकांक्षी हूं और जानती हूं मुझे क्या चाहिए। अगर यह मुझे बुरा बनाता है तो ठीक है। -मैडोना

औरत होने के नाते मेरा कोई देश नहीं है। औरत होने के नाते में कोई देश नहीं चाहती। एक औरत होने के नाते, पूरी दुनिया ही मेरा देश है। -वर्जिनिया वुल्फ

अच्छी लड़कियां जन्नत में जाती हैं, और बुरी लड़कियां हर जगह। -मे वेस्ट

 हमारे समाज का आधा हिस्सा महिलाएं हैं। हमारा समाज तब तक पिछड़ा और बेड़ियों में बंधा रहेगा जब तक महिलाएं आजाद, शिक्षित और ज्ञान से लबरेज नहीं होंगी। – सद्दाम हुसैन

 

Back to top button