महिलाओं की कभी नही बढ़ेगी उम्र, बस खाए यह पांच देशी फूड…

उम्र का बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन फिर भी हम अप्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करते इसे धीमी बनाने की कोशिश करते हैं।

सौंदर्य उत्पादों में केमिकल बहुत अधिक मात्रा में होते हैं जो असल में एजिंग की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं और अंत में आप अपने शरीर और त्वचा को हानि पहुंचाते हैं।

कई प्राकृतिक तरीके हैं जिससे त्वचा खूबसूरत और चमकदार दिख सकती है और इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है, बस जरूरत है तो कुछ घरेलू चीजों को खाने में शामिल करने की।

हो सकता है कि आपके घर में ये सब पहले से हो। तो अब आप सोच रहे होंगे कि इसका इस्तेमाल कैसे करें और इससे हमारे शरीर को कैसे फायदा मिलेगा? आगे इस लेख को पढ़ें जिसमे आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

दही

हरियाली और नेचर से है प्यार तो जाये दुनिया के सबसे खूबसूरत गार्डन्स घुमने…

हम सभी जानते हैं कि दही कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन का स्त्रोत है जो त्वचा की कोशिकाओं का पुन: निर्माण कर देता है। दही में खमीर भी होते हैं जो बैक्टिरिया बनाते हैं और इसमें लैक्टिक एसिड भी होते हैं और ये झुर्रियों को कम करते हैं। अब रहा सवाल कि इसका इस्तेमाल कैसे करें?

सबसे बेहतर ये होगा कि आप इसे रोज खाने में शामिल करें। इसके अलावा आप दही और जई का मास्क बना कर चेहरे पर लगा सकती हैं ताकि आपकी त्वचा चमचमाती और खूबसूरत दिखे।

इसे बनाने के लिए आप 2 चम्मच दही और एक चम्मच जई लें। दोनों को मिलाएं और पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। इसे 15 मिनट तक रखें फिर ठंढे पानी से धो लें।

बादाम

 

बादाम एक ऐसा सुपरफूड है जो एंटीऑक्सिडेंट गुण और विटामिन E से भरपूर होते हैं। बादाम में Monounsaturated Fatty Acids (MUFA) होते हैं जो कोल्स्ट्रॉल को कम करते हैं।

बादाम में कम मात्रा में सोडियम और अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जिस कारण पाचन तंत्र अच्छा रहता है और त्वचा की चमक बरकरार रहती है। बादाम से बाल भी मजबूत होते हैं और मस्तिष्क के फंक्शन को और भी अच्छा करते हैं।

बादाम को खाने का सबसे बेहतर तरीका है कि इसे रातभर पानी में छोड़ दें और अगले दिन सुबह खाएं। आप चाहें तो इसका फेस मास्क भी बना सकते हैं।

आपको करना बस इतना है कि आप 10-15 बादाम या अपने उयोग के आधार पर लें और इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन इसका पेस्ट बनाएं। इसमें शहद या दूध मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।

इस पेस्ट से चेहरा तुरंत हाइड्रेच होता है और आपकी त्वचा प्राकृतिक दिखती है।

पालक

 

पालक सबसे हेल्दी सब्जी में से एक माना जाता है। इसमें विटामिन, न्यूट्रिएंट और मिनरल पाए जाते हैं।

पालक में पाए जाने वाले विटामिन सी पाचन को मजबूत करता है और इसमें पाए जाने वाले Neoxanthin और violaxanthin में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हैं। सबसे खास बात ये है कि इससे मुंहासे भी ठीक होते हैं और समय से पहले हो रही एजिंग को भी रोकते हैं।

आप पालक को खा सकते हैं या फिर तुरंत फायदा पाने के लिए चेहरे पर इसका मास्क भी लगा सकती हैं। आपको इसके लिए थोड़े से पालक के पत्ते, शहद और नींबू के रस की जरुरत पड़ेगी।

पत्तों को बिल्कुल बारीक काट लें और इसमें शहद और नींबू डालें। इस बात का ख्याल रहे कि पेस्ट चिपचिपा बने। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और ठंढे पाने से धो लें।

अगर आपकी रूखी त्वचा है तो इसमें बादाम का तेल भी शामिल कर सकती हैं।

नींबू

 

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिससे आपकी त्वचा फ्रेश और यंग दिखती है। इससे त्वचा में ग्लो आती है दाग धब्बे भी ठीक होते हैं।

आप इसे पानी में मिलाकर जूस की तरह पी सकते हैं या दो तरह के मास्क भी बना सकती हैं जो त्वचा में कसाव लाती है।

पहले मास्क के लिए आपको नींबू की जरूरत पड़ेगी जो प्राकृतिक रूप से त्वचा के लिए एक्सफोलिएटर का काम करेगी। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड डेड त्वचा की परत को निकाल देती है। पहले नींबू को दो भागों में काट लें और एक भाग को चीनी में डालें। इससे धीरे धीरे चेहरे पर स्क्रब करें और आपको तुरंत ही डेड सेल निकलते नजर आएंगे। त्वचा को हल्का गीला करते हुए इसे करें।

त्वचा की कसाव को बनाए रखने के लिए 2 चम्मच नींबू का जूस, 1 चम्मच एस्ट्रिन्जेंट (और रूखी त्वचा है तो तेल मिलाएं)। इसे रूई से अपने चेहरे पर लगाएं।

अनार

 

पुराने समय में रानियां अनार का इस्तेमाल ब्लश और लिप कलर के लिए करती थी। इससे ना सिर्फ त्वचा में चमक आती है बल्कि इससे रक्त प्रवाह अच्छा होता है और इसमें उम्र-रोधी गुण भी होते हैं।

इसमें Ellagic एसिड भी पाए जाते हैं जो समय से पहले एजिंग को रोकते हैं। अनार को खाना या इसका जूस पीना सबसे फायदेमंद उपाय है। आप चाहें तो इसके सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं जिससे आपको फ्रेश और ग्लो लुक मिलेगा।

 

Back to top button