‘आप’ विधायक टिकट के नाम पर पर कर रहे है महिलाओं का शोषण, केजरीवाल बेखबर

पूर्व मंत्री संदीप कुमार के सेक्स कांड के बाद अब पंजाब में टिकट के नाम पर महिलाओं के शोषण की बात सामने आई है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने की केजरीवाल को पत्र लिखकर आरोप लगाए हैं।
'आप' विधायक टिकट के नाम पर पर कर रहे है महिलाओं का शोषण, केजरीवाल बेखबर दरअसल, अब आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर से बड़े नेताओं के खिलाफ बगावती सुर उठने लगे हैं। ताजा मामला बिजवासन से आप विधायक कर्नल (रिटायर्ड) देवेंद्र सेहरावत का है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे एक पत्र में सेहरावत ने दावा किया है कि पंजाब से लेकर दिल्ली तक कई बड़े नेता टिकट देने के नाम पर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। साथ ही मांग भी की है कि पार्टी को अपनी छवि बचाने के लिए ऐसे नेताओं को बाहर निकालना जरूरी है।

महिलाओं का शोषण की शिकायतें छानबीन में शिकायतें सहीं मिली हैं

देवेंद्र सेहरावत का दावा है कि यह कोई सुनी-सुनाई बात नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब में टिकट दिलाने के नाम पर महिलाओं के साथ गलत हरकतों की उन्हें शिकायतें मिली। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में कुछ लोगों के साथ बैठक की।

उनकी छानबीन में शिकायतें सही मिलीं। सेहरावत का आरोप है कि पंजाब में दिल्ली से भेजे गए दो बड़े नेता क्या कर रहे हैं, यह दिल्ली के विधायकों को पता नहीं चल रहा। इसकी पड़ताल होनी चाहिए।

सेहरावत यहीं नहीं रुके, उन्होंने लिखा कि दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की तमाम लड़कियों के साथ आए दिन तस्वीरें आती रहीं हैं। यह पार्टी के लिए किसी भी दिन मुसीबत खड़ी कर सकता है। नेताओं का इस तरह का कृत्य पार्टी के लिए शोभा नहीं देता। सेहरावत ने मांग की है कि पार्टी हित में ऐसे लोगों को बाहर करने की जरूरत है।

 
 
Back to top button