महाशिवरात्रि के अवसर शहर में मंदिरों के बाहर सुबह से ही श्रद्घाालुओं की भीड़ लगी रही। शिवालयों में बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया।
श्रद्घालु हाथों में पूजा की थाली लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहे और बारी आने पर पूजन किया। महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों को फूलों व रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। वहीं, प्रशासन ने भी बड़े मंदिरों में भीड़ की संभावना देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
बलरामपुर देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते महंत मिथलेश नाथ योगी। गोंडा में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब। गोंडा के खरगूपुर के पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर के विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्घालु। पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर के अंदर का एक दृश्य।