महारैली के खिलाफ भाजपा 42 लोकसभा सीटों पर करेगी रैली

कोलकाता। ममता बनर्जी की अगुवाई वाले विपक्ष की महारैली के बाद अब भाजपा अब महारैली के खिलाफ आठ फरवरी तक पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर रैलियां कर महागठबंधन को जवाब देगी। रैलियों का सिलसिला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की 22 और 24 जनवरी की रैली के साथ शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी 28, 31 जनवरी और आठ फरवरी को सभाएं करेंगे।
ये भी पढ़ें :-पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बोली ये बात 
आपको बता दें भाजपा कांग्रेस के झूठ और तृणमूल की तानाशाही के खिलाफ भी विशेष अभियान चालने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 42 में से 22 सीटों पर कब्जा करने का लक्ष्य रखा है। अभी प्रदेश में भाजपा के दो सांसद है। 2014 के चुनाव में भाजपा ने अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो सीटें जीती थी।
ये भी पढ़ें :-शरद यादव ने महागठबंधन के मंच से उठाया बोफोर्स का मुद्दा 
जानकारी के मुताबिक लोकसभा क्षेत्रों में बाइक और साइकिल रैली करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हमारा संदेश बहुत साफ है। सभी भ्रष्ट और नकार दिए गए नेता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे है। प्रधानमंत्री ने उनकी नींद उड़ा दी है saथ ही आपको ये भी बताते चलें प्रधानमंत्री मोदी भी 28, 31 जनवरी और आठ फरवरी को सभाएं करेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं का कार्यक्रम है।

Back to top button