महाराष्ट्र के अकोला जिले में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में दो लोगों की मौत; एक घायल

महाराष्ट्र के अकोला जिले में बुधवार को दो गुटों के बीच हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस निरिक्षक गजानक शेलके के अनुसार मंगलवार को निम्बी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो गुटों में बहस के बाद ये झड़प हुई। मामला इतना गर्मा गया कि दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और तेज धार हथियारों से हमला करना शुरु कर दिया। जिससे तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां दो ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान लक्ष्मण दबेराव (40) और कृष्णा सोलंकी (35) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button