महागठबंधन में महाभारत: मांझी के बयान पर सामने आये मदन मोहन झा, खूब बरसे हैं

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद हम के मुखिया जीतनराम मांझी ने कांग्रेस के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हो रही देरी के पीछे कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया। शनिवार को उन्होंने सीधे सीधे कांग्रेस पर हमला किया। रविवार को अब कांग्रेस ने मांझी पर पलटवार किया है।महागठबंधन में महाभारत: मांझी के बयान पर सामने आये मदन मोहन झा, खूब बरसे हैं

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जीतनराम मांझी पर पलटवार करते हुए उल्टे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा ​कि मांझी बताएं कि कांग्रेस ने कब सीट की मांग की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं की बैठक ही जब नहीं हुई है, तो फिर सीट मांगने का सवाल कहा है।

बता दें कि जीतनराम मांझी ने कल रांची में कहा था कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हो रही प्रॉब्लम के लिए कांग्रेस जिम्‍मेवार है। उन्होंने कहा ​था कि कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के कारण ही सीट शेयरिंग पर पेच फंसा हुआ है। दरअसल लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद जब वे रिम्स से बाहर निकले तो मीडिया ने उन्हें घेरा, लेकिन वे बिना बोले ही आगे बढ़ गए। हालांकि बाद में उन्होंने मीडिया से बात की और अपना ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया। इस बात के मीडिया में आने के बाद कांग्रेस मांझी पर हमलावर हो गयी।

हालांकि मांझी ने यह भी कहा था कि लालू यादव ने उन्हें सम्मानजनक सीट देने का भरोसा दिया है। राजद सुप्रीमो ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अखिलेश प्रसाद सिंह को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये हैं। कहा है कि तीन दिनों के अंदर सीट शेयरिंग पर फैसला कर लें।

बता दें कि जीतनराम मांझी पिछले कई दिनों से महागठबंधन में नाराज चल रहे हैं। वे लगातार कह रहे हैं कि रालोसपा और विकासशील इंसान पार्टी से वे कम सीटें नहीं लेंगे। हम पार्टी का कद कांग्रेस के बराबर है। रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा और वीआइपी पार्टी के मुकेश सहनी तो हाल में महागठबंधन में आए हैं। ऐसे में उनसे अधिक सीटें हम पार्टी को मिलनी चाहिए।

इधर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मांझी के प्रति सहनुभूति जतायी है। रविवार को उन्होंने फिर कहा कि महागठबंधन में मांझी परेशानी महसूस कर रहे हैं। उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय तो उन्हें पहले ही एनडीए में आने का आॅफर दे चुके हैं। वे ये भी बोले हैं कि यदि एनडीए में मांझी आते हैं तो सीट शेयरिंग को रिवाइज किया जाएगा।

Back to top button