ममता बनर्जी ने कहा- हमारे खिलाफ काम किया केंद्रीय बलों ने ,मैं मुख्यमंत्री नहीं बनी रहना चाहती

लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद इसके व्यापक असर देखने को मिल रहे हैं। अब प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। कोलकात में प्रेस कांफ्रेंस कर ममता ने सीएम पद से इस्तीफे की पेशकश की। 

 

प्रेस कांफ्रेंस में ममता ने कहा- केंद्रीय बलों ने हमारे खिलाफ काम किया। आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई। हिंदू-मुस्लिम विभाजन किया गया और वोटों को बांटा गया। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैंने बैठक की शुरुआत में ही कह दिया था कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनी रहना चाहती हूं। 

View image on Twitter
बता दें कि बंगाल में इस बार चुनाव के दौरान जबरदस्त संग्राम नजर आया। सभी सात चरणों में भाजपा-टीएमसी के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रही। कई जगहों पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। 23 मई को आए नतीजे के दिन ममता को जबरदस्त झटका लगा। भाजपा ने यहां 18 सीटों पर कब्जा जमा लिया।

टीएमसी को 22 सीटें मिलीं, पिछली बार टीएमसी को 34 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सीटों का आंकड़ा दो से 18 तक पहुंचा दिया।   

Back to top button