ममता बनर्जी की  महारैली में शत्रुघ्न सिन्हा का बीजेपी पर तंज

कोलकाता। ममता बनर्जी की  महारैली में कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। जिनमे से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी रैली में पहुंचे हैं। साल की शुरुआत में विपक्षी एकता का यह पहला मौका है। जिसमें पूर्व पीएम देवेगौड़ा, तीन मुख्यमंत्री- चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी और अरविंद केजरीवाल, 6 पूर्व मुख्यमंत्री- अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, बाबूलाल मरांडी, मायावती भी पहुंचे है ।
ये भी पढ़ें :-महारैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बोली ये बात 
आपको बत दें इस महा रैली में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मैं जनहित में काम करता हूं। ज्यादतिया मत करो। अटलजी के जमाने से लोकशाही है। लोग नोटबंदी से उभर ही नहीं पाए थे जीएसटी लागू कर दिया। कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने तीन राज्यों में जीत दिलाकर कमाल किया। उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहा। व्यापारियों की क्या हालत हुई। अभी तक इसमें 368 संशोधन हो चुके हैं और हुए जा रहे हैं। जब हमारे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री थे तब इसका विरोध किया था। जब आप छुपाएंगे तो जनता कहेगी कि चौकीदार चोर है। आप लोगों को बताते क्यों नहीं है। छुपाते क्यों हैं। कब तक लोग कहते रहेंगे चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है। बहुत वादे हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-मोदी सरकार के इस मंत्री पर भड़कीं लालू की बेटी,बोली ये बात 
जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। प्रधानमंत्री एक आत्ममुग्ध पीएम हैं लेकिन हम एक प्रदर्शनकारी पीएम चाहते हैं। यह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के दिग्गजों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने नारे दिए हैं- जन धन, मुद्रा लोन, अच्छा सुशासन, स्मार्ट सिटी, काला धन वापस लाना। लेकिन हमें लोकतंत्र को बचाना है, भारत को बचाना है। भाजपा के अंदर पीएम पद को लेकर लड़ाई चल रही है। हमें देश को बदलने की जरूरत है।’

Back to top button