ममता की महारैली: अरुण शौरी बोले बंगाल की शेरनी ने किया विपक्ष को एकजुट

कोलकाता। 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में ‘ ममता की महारैली ‘ शनिवार को 20 दलों के नेता बीजेपी के खिलाफ कोलकाता में साझी लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
यह भगवा पार्टी के कुशासन के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का है संकल्प : ममता बनर्जी 
ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार बीजेपी 125 सीटों के भीतर सिमट जाएगी। 41 साल बाद कोलकाता में विपक्ष का इतना बड़ा जमावड़ा लगा है। बीजेपी ने इसे विपक्ष का डर बता रही है। बता दे कि साल 1977 में ज्योति बसु ने यहीं से कांग्रेस के खिलाफ बिगुल बजाया था। कोलकाता का ब्रिगेड मैदान पर ममता बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी के कुशासन के खिलाफ संयुक्त लड़ाई का संकल्प है। बीजेपी के कुशासन के खिलाफ यह संयुक्त भारत रैली है। यह बीजेपी के लिये मृत्युनाद की मुनादी होगी। आम चुनाव में भगवा पार्टी 125 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी।

A slice of ‘United India’ at Brigade rally today | আজ ব্রিগেডে ঐক্যবদ্ধ ভারতের খন্ডচিত্র দেখবে দেশ >> https://t.co/5HbHAeoqzN #UnitedIndiaAtBrigade pic.twitter.com/pO2cQmQIZK
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) January 19, 2019

1977 के बाद पहली बार विपक्ष की ऐतिहासिक रैली
विपक्ष का ऐसा जमावड़ा 41 साल बाद देखने को मिला है। ममता की रैली में चंद्रशेखर राव को छोड़कर विपक्ष के अधिकांश नेता पहुंच रहे हैं। इस रैली में कांग्रेस से लेकर जेडीएस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, एनसीपी, आरजेडी, एसपी, बीएसपी और टीडीपी, आम आदमी पार्टी समेत कम से कम 20 दलों के नेता, कई मुख्यमंत्री, कई पूर्व मुख्यमंत्री और दर्जनों पूर्व मंत्री ब्रिगेड के मैदान में अपनी लोकप्रियता का इम्तिहान देंगे। सबके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी बंगाल के लोगों ने दी है: शरद यादव
ममता की महारैली में शरद यादव ने कहा कि देश की आजादी, किसान, व्यापार, खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी बंगाल के लोगों ने दी है। आपको एक बार फिर से आपको आगे आने होगा। इस सरकार को हटाना है, क्योंकि यह अघोषित इमरजेंसी है।
अब जनता की यही पुकार, नहीं चाहिए मोदी सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमारी विपक्षी एकता इंद्रधनुष की तरह है। आज 22 पार्टियों का इंद्रधनुष बना है। रंग अलग होते हुए भी विपक्ष एक इंद्रधनुष है। उन्होंने कहा कि अब जनता की है यही पुकार, अब नहीं चाहिए मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि कोलकाता में भाजपा की रथयात्रा को अनुमति नहीं मिली। क्योंकि इसमें संदेह था कि इसमें जानमाल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि वोट विभाजन का सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को मिलता है इसलिए यह जरूरी है कि इस मंच पर मौजूद नेताओं को वोट विभाजन को रोकना होगा। इसका परिणाम आप पहले देख चुके हैं, चाहे वो गोरखपुर हो या फिर फूलपुर हो। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ बीजेपी के गठबंधन पर मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि घाटी में पीडीपी और बीजेपी का गठबंधन विश्व का सबसे अनैतिक गठबंधन।
मोदी-शाह पर लोगों का ऐतबार नहीं : अरुण शौरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने कहा कि राफेल जैसा घोटाला किसी सरकार में नहीं हुआ। ऐसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं आई। इस सरकार ने हर संस्था को बर्बाद करने की जिद पकड़ रखी है। मोदी-शाह से लोगों का ऐतबार उठ गया है। मोदी समझ गए हैं कि सत्ता से उनकी पकड़ हिल गई है। शौरी ने कहा कि हम अकेले होकर लड़गें तो मोदी सरकार को देश बर्बाद करने से नहीं रोक पाएंगे। अगर हम गुजरात में भी एक साथ मिलकर लड़े होते तो परिणाम कुछ और होते। ठीक उसी तरह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी एकजुट होते तो और बेहतर होता। उन्होंने कहा कि बंगाल की शेरनी ने विपक्ष को एकजुट करने का काम लिया है।
हम मोदी को नहीं मुद्दे को मुद्दा बनाएंगे: यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा ने रैली में कहा कि वे कहते हैं कि हम मोदी को हटाने के लिए एकसाथ आए हैं। मगर मैं यहां बता दूं कि हम मोदी को हटाने के लिए नहीं है। यह प्रश्न एक व्यक्ति का नहीं है। यह एक सोच और विचारधारा का प्रश्न है। हम एक सोच और उस विचारधारा के विरोध में यहां एकट्ठा हुए हैं। पिछले 56 महीने में जो घाटा हुआ है, वह प्रजातंत्र को हुआ है। देश के किसी भी संस्थान को बर्बाद करने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हम लोकशाही को बचाने के लिए इकत्रित हुए हैं। हमारे लिए मोदी मुद्दा नहीं, मुद्दे मुद्दा हैं। वो चाहते हैं हम मोदी को मुद्दा बनाएं, हम मुद्दे को मुद्दा बनाएंगे।
अच्छे दिन लाना है तो मोदी को भगाना है: जयंत चौधरी
टीएमसी की विपक्षी एकता रैली को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि देश से चोरों को भगाना है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाना है तो मोदी जी को भगाना है।
सुभाष चंद्र बोस गोरों से लड़े थे , हम चोरों से लड़ेंगे :हार्दिक पटेल
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने विपक्षी एकजुटता रैली में कहा कि देश को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि सुभाष बाबू (सुभाष चंद्र बोस) लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि क्षेत्रीय दल सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देंगे, बीजेपी सरकार में दलितों और आदिवासियों का शोषण हुआ है।

Back to top button