मन की बात में बोले पीएम मोदी- इस दिवाली खरीदें खादी, ताकि गरीब…!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की। यह मोदी की 36वीं मन की बात थी। कार्यक्रम के तीन तीन साल पूरे होने पर मोदी ने देशवासियों का आभार जताया। मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के मन की बात का प्रोग्राम है। मोदी ने कहा कि तीन साल में ऐसी कई घटनाएं हुईं जो उनके मन को छू गईं। इसके बाद मोदी ने खादी का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि खादी खरीद कर लोगों को गरीब के घर में दीया जलाना चाहिए।

मोदी ने श्रीनगर के बिलाल डार का जिक्र किया। जिसको श्रीनगर निगर निगम ने स्वच्छता मिशन का एंबेसडर बनाया है। मोदी ने बताया कि बिलाल श्रीनगर में स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मोदी ने बताया कि बिलाल डल झील से अबतक 12,000 किलो से ज्यादा कूड़ा-कचरा साफ कर चुके हैं।

यूएन में सुषमा के भाषण पर बोले राहुल- कांग्रेस की उपलब्धियों के लिए शुक्रिया

मोदी ने अक्टूबर महीने का जिक्र कर कहा कि यह महीना देश के कई महापुरुषों को याद करने वाला महीना होता है। मोदी ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। मोदी ने कहा कि गांधी जी, जय प्रकाश जी, दीन दयाल जी हमेशा सत्ता के गलियारे से दूर रहे। मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाए’ पर काम किया। मोदी ने कहा कि पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया था और इस एकजुटता को बचाकर रखना है।

मोदी ने प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन में उनका काफी योगदान है। मोदी के मुताबिक, दोनों के योगदान से सकारात्मक परिवर्तन आया।

Back to top button