मध्यप्रदेश में हुई भाजपा नेता की हत्या, पत्थर से कुचला मिला शव

बलवाड़ी। मध्यप्रदेश मे एक भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। सेंधवा जिले के बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई है। उनका शव बलवाड़ी-सेंधवा रोड पर मिला है। वह सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बहुत देर तक घर न आने पर घर वालों ने ढूँढना शुरू किया।
ये भी पढ़े :-जनता का पैसा लूटने से रोका तो बना रहे हैं महागठबंधन: नरेंद्र मोदी 
जिसके बाद ढूँढे जाने पर उनका सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला है। माना जा रहा है कि सिर पर पत्थर मारकर उनकी हत्या की गई है। शव के पास खून से सना पत्थर भी मिला है। जिसे देखकर घर वालों के होश ही उड़ गए। उनका शव जिस स्थान पर मिला है वह वारला पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। परिवारजन का रो – रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़े :- जो सरल वह है तरल, व्यक्ति का जीवन सरल होना चाहिए: सलिल जी महाराज 
इससे पहले मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार की शुक्रवार को बीच चौराहे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने मनीष बैरागी को गिरफ्तार किया था। जो खुद एक भाजपा के कार्यकर्ता है।
बंधवार को गुरुवार शाम को बाइक सवार ने कनपटी पर तीन गोलियां मारी थी। बंधवार पर तब हमला किया गया जब वह जिला सहकारी बैंक के सामने खड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह नेता का करीबी हुआ करता था। जिसके बाद से एक और हत्या का मामले सामने आया है। जिनकी सिर पत्थर मार कर हत्या कर दी गयी है।

Back to top button