मध्यप्रदेश चुनावः भोपाल से भाजपा ने मुस्लिम महिला उम्मीदवार पर जताया भरोसा

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की परम्परा को तोड़ते हुए एक मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। खास बात ये है कि ये उम्मीदवार एक महिला है। मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपनी अंतिम सूची में पार्टी ने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, जिसमें भोपाल-उत्तर सीट से फातिमा रसूल सिद्दीकी को कांग्रेस के मौजूदा विधायक आरिफ अकील के खिलाफ उतारा है।मध्यप्रदेश चुनावः भोपाल से भाजपा ने मुस्लिम महिला उम्मीदवार पर जताया भरोसा

मजे की बात ये हैं कि फातिमा बीते गुरुवार को ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं। फातिमा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी हैं। फातिमा भाजपा की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी हैं। दरअसल, भोपाल उत्तर में मुस्लिम आबादी होने की वजह से पार्टियां मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारती हैं।

वहीं आरिफ इस सीट पर 1992 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। फातिमा के पिता रसूल अहमद सिद्दीक़ी 90 के दशक में भोपाल उत्तर सीट से 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 1992 में आरिफ अकील ने जनता दल पार्टी से चुनाव लड़कर उन्हें हरा दिया था। आरिफ अकील बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा ने फतिमा को टिकट देकर उनके पिता की हार का बदला लेने का मौका दिया है।  

Back to top button