मध्यप्रदेश के भोपाल से दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भोपाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। सीएम कमलनाथ की ओर से ऐलान किया गया कि कांग्रेस चुनाव समिति ने दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल के लिए तय किया है।

Digvijay Singh to be Congress’ Lok Sabha candidate from Bhopal, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/fuL7QeRits
— ANI (@ANI) March 23, 2019

ये भी पढ़ें :-भारत के पहले लोकपाल बने जस्टिस पिनाकी घोष,राष्‍ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ 
आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही प्रदेश के मुखिया कमलनाथ और दिग्गी राजा के बीच सीट और चुनाव को लेकर सार्वजनिक चर्चाओं का दौर भी चला था। ऐसी चर्चा भी हुई थी कि दिग्विजय को इंदौर से चुनाव में उतारा जा सकता है। इस पर दिग्विजय ने कहा था कि राहुल गांधी जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए है।
ये भी पढ़ें :-कांग्रेस की सातवीं सूची जारी, यूपी की दो सीटों पर बदले गए प्रत्याशी 
जानकारी के मुताबिक केन्द्र की राजनीति में हमेशा विवादित बयानों के लिए जाने दिग्विजय सिंह दिसंबर 1993 से  दिसंबर 2003 तक 10 साल मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। तीसरी बार दिग्विजय सिंह को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी दिग्विजय सिंह दूर रहे थे। तो वहीं अब लोकसभा चुनावों के लिए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

Back to top button