यह बारिश बेलवाली सब्जियों के लिए भी संजीवनी मानी जा रही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 2.0 और कांगड़ा में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, बिलासपुर में 30.5, हमीरपुर में 29.8, नाहन में 29.6, सुंदरनगर में 27.7, कांगड़ा में 26.8, सोलन में 24.0, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 20.0, चंबा में 20.4, केलांग में 13.6 और डलहौजी में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।