मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष की मौत को लेकर हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा…

मध्यप्रदेश के मंदसौर में भाजपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंधवार की हत्या भाजपा के ही एक कार्यकर्ता ने की है। जिसका नाम मनीष बैरागी है। वह नेता का करीबी हुआ करता था। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष की मौत को लेकर हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा...

बंधवार को गोली मारने के बाद बैरागी घटनास्थल पर ही अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को पहचाना और टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

इस मामले पर सिटी एसपी ने कहा, ‘सबूतों से पता चला है कि मनीष बैरागी ने उन्हें गोली मारी जिसकी वजह से घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। बैरागी जमीन के एक टुकड़े को अपने नाम पर आवंटित करवाना चाहता था। उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।’

20 जून 1962 को जन्मे प्रहलाद बंधवार भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे। वह 80 के दशक से पार्टी से जुड़े थे। 1987 से 1992 में भाजयुमो में जिला महामंत्री रहे। इस दौरान 1997-98 से 2003 तक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का पद भी संभाला था। बाद में भाजपा जिला महामंत्री भी रहे। 2005 में पहली बार उन्हें भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में उतारा था।

Back to top button