मंत्री राजेंद्र सिंह राणा का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए अखिलेश

लख27_10_2015-27-10नऊ: | उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रामीण अभियांत्रिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे राजेंद्र सिंह राणा का मंगलवार को निधन हो गया। वह अर्से से कैंसर से जूझ रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। राणा सहारनपुर के देवबंद से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव भायला में किया गया जिसमे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित हज़ारों लोग शामिल हुए.

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राणा ने सपा का दामन थाम लिया था। उनके परिवार में पत्नी, पिता मान सिंह राणा व एक बेटा व बेटी हैं। राणा उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव भी थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजेन्द्र सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अखिलेश ने राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के निर्धन एवं कमजोर वर्गो के हित के लिए संघर्ष किया। उन्होंने संगठन व सरकार में सौंपे गए सभी दायित्वों को बखूबी निभाया।

Back to top button