मंडप में दुल्हन ने कान में कहा कुछ ऐसा, दूल्‍हे के उड़ गए होश

नई दिल्ली: शादी के बाद फेरे की तैयारी चल रही थी। दूल्हा दुल्हन का इंतजार कर रहा था। मंडप में दुल्‍हन ने आते ही दुल्हे के कान में कुछ ऐसा कहा कि दूल्‍हे के होश उड़ गए। इसके बाद माहौल अचानक शांत हो गया। वहीं, मौका देख दुल्‍हन भी फरार हो गई।

मंडप में दुल्हन ने कान में कहा कुछ ऐसा,  दूल्‍हे के उड़ गए होश

मामला फिरोजाबाद के थाना फरीहा क्षेत्र का है। 19 साल के युवक विनोद की शादी होनी थी। परिजनों ने शादी का ठेका लेने वाले अशोक से कॉन्‍टेक्ट किया। अशोक ने कहा, पड़ोस के गांव में एक अच्‍छी लड़की है, लेकिन शादी का पूरा खर्च उठाना होगा। दूल्‍हे के किसान पिता तैयार हो गए। फिरोजाबाद के एक मंदिर में लड़की दिखाई गई। वह दूल्‍हे को पसंद आ गई। इसके बाद शादी का खर्च और कमीशन के रूप में अशोक ने दूल्‍हे के परिवार से 1 लाख 25 हजार रुपए ले लिए। 14 जनवरी को शादी तय हो गई।

दूल्‍हा बनकर विनोद बारात लेकर नगला पचिया के जेजे स्‍कूल में पहुंचा, लेकिन यहां पर शादी की तैयारी नहीं दिखी। यहां पर न लड़की थी और न उसके परिजनों का पता चल रहा था। बारातियों ने गांव वालों से लड़की वालों के बारे में पूछा तो बताया गया, इस नाम का कोई व्‍यक्ति यहां नहीं रहता है। दूल्‍हे के पिता ने लगातार विनोद का कॉल लगाया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। दो घंटे बाद फोन पर विनोद ने कहा कि वह लड़की लेकर आ रहा है।

उसने आगे कहा कि दुल्हन के परिवार के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है, ऐसे में शादी की रस्म लड़के के गांव मढ़ा में ही की जाए।इसके बाद विनोद बारात सहित वापस अपने गांव में लौट आया। रात करीब 12 बजे शादी का ठेके लेने वाला विनोद अपने एक साथी और एक लड़की के साथ दूल्‍हे के घर पहुंचा। यहां शादी के फेरे की तैयारी शुरू हुई। दुल्‍हन के सजधज कर आने का इंतजार दूल्‍हा कर रहा था। तभी लड़की आई और उसने कहा, ‘मैं धंधे वाली हूं। साथ आए लोग दलाल हैं। कोठे वाले ने मुझे यहां भेजा है।’

इसके बाद तो वहां का माहौल गर्म हो गया। लोग विनोद और उसके साथी को पकड़ने लगे। तभी मौका देखकर दुल्‍हन फरार हो गई। इसके बाद थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्‍पेक्‍टर मुनीष चंद्र ने बताया कि दूल्‍हे ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी दूर के रिश्‍ते में दूल्‍हे का जीजा लगता है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Back to top button