मंगलुरु के होटल में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले ,पुलिस को शवों के पास से सुसाइड नोट मिला..

मंगलुरु के होटल में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। पुलिस को शवों के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी की है।

कर्नाटक के मंगलुरु में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मंगलुरु के होटल में एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि चारों लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जान दी है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

सुसाइड नोट बरामद

होटल में चार लाशें होने की खबर मिलते ही इलाके में हड़ंकप मच गया। मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी की बात लिखी गई है।

मैसूर के विजय नगर का रहने वाला था परिवार

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मैसूर मूल के विजयनगर का रहने वाला था। होटल के कमरे में देवेंद्र का शव फंदे से लटका था जबकि पास में बेड पर देवेंद्र की पत्नी और दोनों बच्चों के शव मिले।

मौके पर मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण आर्थिक समस्याओं को बताया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

Back to top button