मंगलवार और शनिवार को सुबह-सुबह करें ये काम, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

इंसान की जरूरतें इतनी बढ़ती जा रही हैं, उन्हें पूरा करने के लिए कई बार लोग कर्ज ले लेते है। उसके बाद ना चुकाने पर घर, दुकान, गाड़ी, सोना बिकने की नौबत आ जाती है। साथ ही आपकी इज्जत पर भी बात आ सकती है। इंसान कर्ज जाल में फंसता ही जा रहा है। कर्ज चुकाना कई बार मुश्किल हो जाता है जिसके कारण आपको कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। आज के समय में लोग ईएमआई की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। लोग गाड़ी, घर और अन्य सामान भी ईएमआई पर खरीद रहे हैं। इसके अलावा लोग किसी व्यक्ति से भी कर्ज ले लेते हैं, फिर उन्हें कर्ज चुकाने में दिक्कत होती है। अगर आपको भी ऐसी दिक्कत हो रही है तो आचार्य कौशल ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपको कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी।

मंगलवार और शनिवार को सुबह-सुबह करें ये काम, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

OMG!! भैंस और शेर की ऐसी तकरार जिसे देखकर खड़े हो जायेंगे आपके रोंगटे

-मंगलवार को भौम प्रदोष की पूजा करने से साथ ही व्रत करने से कर्ज जल्द उतरने में मदद होगी। सूर्य को जल चढ़ाएं, इससे सूर्य बलवान होगा। शिव जी और हनुमान जी की पूजा करें।

– रविवार को व्रत रखने से भी कर्ज उतरने में कोई समस्या नहीं होती। इस दिन नमक ना खाएं। किसी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन खिलाना चाहिए। साथ ही शिव जी और हनुमान जी की पूजा करने से लाभ होगा।

– सूर्य, हनुमान जी और शिव जी की पूजा करें इससे चारो दिशाओं से लाभ मिलेगा। कर्ज जल्द खत्म होंगे। किसी तरह से मान- सम्मान पर आंच नहीं आएगी।

– मंदिर जाकर शिव परिवार को दूर्वा घास चढ़ा कर आएं। साथी ही उन्हें जलेबी का भोग लगा कर आएं।

– लाल कपड़े में गुड़ बांधकर दान करने से लाभ मिलेगा। साथ ही लाल मसूर की दाल और लाल कपड़े का दान करने से लाभ मिलेगा।

– भौम प्रदोष वाले दिन शिव जी को नारंगी सिंदूर लगाकर उनकी पूजा करने से लाभ मिलेगा। नारियल, लड्डू, इमारती, शिवजी को चढ़ाएं। गुलाब की माला और घी का दीपक जला कर उनकी पूजा करें।

– धूप और अगरबत्ती जलाएं। तीन बेलपत्र पर नारंगी सिन्दूर लगाएं और तीन बार ॐ नम: शिवाय का जाप करते हुए शिव जी को चढ़ाएं।

 
Back to top button