भ्रष्टाचार के आरोप के बाद ACB सख्त, केजरीवाल के साढू के घर मारा छापा!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के दिन सच में बहुत बुरे चल रहे हैं। कपिल मिश्रा के भ्रष्टाचार के आरोप के बाद उनके ऊपर शक की सुई तो लटक ही रही थी, अब उनके रिश्तेदार भी इससे अछूते नहीं रहे। मिश्रा के आरोप के बाद दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACB) सख्त हुई और केजरीवाल के दिवंगत साढू सुरेन्द्र कुमार बंसल के घर पर छापा मारा ।

भ्रष्टाचार के आरोप के बाद ACB सख्त, केजरीवाल के साढू के घर मारा छापा!

ACB ने छापे मारकर बरामद किये जरूरी कागजात:

आपको बता दें कि यह छापा ACB ने दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी में घोटाले के चलते मारा है। ACB ने केवल बंसल के घर पर ही नहीं बल्कि पवन कुमार और कमल कुमार के घर पर भी बीती रात छापा मारा और घोटाले से जुड़े सभी कागजात बरामद किये। इस छापे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:- अमेरिका ने खोला भारत का सबसे बड़ा ये राज, पूरे देश में मचा हड़कंप

पहले ही इस घोटाले को लेकर तीन-तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। इनमें से एक एफआईआर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के काफी करीबी दिवंगत रिश्तेदार सुरेन्द्र कुमार बंसल के खिलाफ दर्ज की गयी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एफआईआर में जिन-जिन नामों का जिक्र है, पुलिस उनके घर पर छापे मार रही है।

Back to top button