10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा भोजपुरी का ये सांग, देखने से पहले जरूर बुझा ले बत्ती

पटना। भोजपुरी सिनेमा ने देश में अपनी एक अलग पैठ बना ली है। उत्तर भारत में भोजपुरी का क्रेज देखते ही बनता है। बिहार-यूपी में तो इनके फैंस की भरमार है। सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी गानों ने आतंक मचाया हुआ है। इन गानों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वैसे तो भोजपुरी गाने बहुत से हैं लेकिन दो गानों ने रिकॉर्ड बना दिया है। इन दोनों गानों को 10 करोड़ से भी ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।यूट्यूब

यूट्यूब पर भोजपुरी गानों ने मचा रखी है धूम

भोजपुरी गानों का नाम सुनते ही कानों में तड़कते-भड़कते शब्द और आंखों में ऐसे ही सीन दौड़ने लगते हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन के आजकल भोजपुरी स्टार पवन सिंह सुर्ख़ियों में हैं और यूट्यूब पर इन्ही के गाने सबसे ज़्यादा पॉपुलर हैं। ‘छलकता हमरो जवनिया’ पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं।

गाने में काजल रघवानी नीली रंग की सारी में बिजलियां गिरा रही है। पवन सिंह और काजल ने सच में इस गाने में गर्दा उड़ा दिया है। अब तक ये गाना 6 करोड़ से भी ज्यादा देखा जा चुका है। वहीं दूसरे भोजपुरी गाना ‘राते दिया बुताके’ अब तक चार करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह और आम्रपाली एकदूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Back to top button