भूकंप के झटकों से दहला नेपाल, उत्तरी बिहार भी कांपा

डेस्क। नेपाल की राजधानी काठमांडू घाटी में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीब्रता 6.0 थी। भूकंप के तगड़े झटकों का असर नेपाल से सटे उत्तरी बिहार के कई जिलों में भी महसूस किये गए। इससे पहले वर्ष 2015 में नेपाल में 7.9 तीव्रता वाला प्रलयंकारी भूकंप आया था, जिसमे लगभग नौ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

नेपाल सिस्मोलॉजी सेंटर ने मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह 5.19 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र काठमांडू घाटी के सिंधुपालचौक जिले के रामचे इलाके में था। भूकंप के काम तीब्रता वाले झटके बिहार के पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.9 बताई जा रही है।
The post भूकंप के झटकों से दहला नेपाल, उत्तरी बिहार भी कांपा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button