भीषण सड़क हादसा: कानपुर में ट्रक ने ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 की मौत 20 से ज्यादा लोग घायल

कानपुर के महराजपुर क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
भीषण सड़क हादसा: कानपुर में ट्रक ने ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 की मौत 20 से ज्यादा लोग घायल

यह घटना महराजपुर स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पास की है। यहां महाराजपुर रूमा हाईवे पर हादसे के बाद से भीषण जाम लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा जा रहा है। जानकरी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रैक्टर में करीब 35 लोग सवार थे। 

Back to top button