भारत में 10 खूबसूरत जगह जिनके बारे में कम ही जानते हैं लोग

अगुम्बे, कर्नाटक: यह जगह इतनी फेमस नही हैं लेकि‍न गजब की खूबसूरत है। अगुम्बे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी कहा जाता है। यहां पर सूर्यास्त के समय पश्चिमी घाट की चोट‍ियों का मनोरम दृश्‍य देखते ही बनता हैं। 

भारत में 10 खूबसूरत जगह जिनके बारे में कम ही जानते हैं लोग

ऑली, उत्तराखंड: 

भारत के स्कीइंग स्थलों में ऑली का भी नाम शाम‍िल है। इसे ऑली बग्याल भी कहा जाता है। स्‍थानीय भाषा में इसका मतलब घास का मैदान होता है। यह इलाका बर्फ से ढके हिमालय से घिरा हुआ है।  

बूंदी, राजस्‍थान:

राजस्‍थान का बूंदी इलाका यहां के उदयपुर और जयपुर ज‍ितना पर्यटकों के बीच फेमस नहीं है। यह इलाका क‍िले और मंद‍िरों की वजह से काफी खूबसूरत है। राजस्‍थान को महसूस करने के ल‍िए यह जगह बेस्‍ट है। 

चोपटा उत्तराखंड: 

उत्‍तराखंड का यह एर‍िया द‍िल्‍ली से करीब 450 क‍िमी पर है। चोपटा में ह‍िमालय पर्वतों की व‍िशालकाय श्रृंखलाओं की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह जगह भी बेहद शांत‍िपूर्ण और खूबसूरत है। 


गांदीकोटा, आंध्रप्रदेश: 

आंध्र प्रदेश का यह एक छोटा सा गांव गांदीकोटा अभी सामूहिक पर्यटन से अछूता है। जब क‍ि हकीकत में यह बेहद खूबसूरत जगह है। इसे भारत का ग्रांड कैन्यन भी कहा जाता है। यहां पहाड़ों की कट‍िंग देखते ही बनती है।  


गेवी केरल: 

केरल का यह छोटा सा गांव भी बहुत खूबसूरत है। यह आज भारत के सबसे ज्‍यादा देखने जाने वाले स्‍थलों की सूची में शाम‍िल हो चुका है। वन्‍य जीव प्रेम‍ियों और प्रकृति‍ प्रेम‍ियों के ल‍िए यह जगह काफी अच्‍छी है। 

हरसिल, उत्तराखंड: 

अगर आप प्रकृति की गोद में एकांत का अनुभव करना चाहते हैं, तो हरसिल आप के लिए अच्‍छी जगह है। भागीरथी नदी के तट पर स्‍थ‍ित यह एक छोटा सा गांव है। इसकी खूबसूरती पयर्टकों के दिल को छू लेने वाली है। 

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, जम्मू और कश्मीर: 

हेमिस हाई आल्टीटयूट राष्ट्रीय उद्यान जम्मू कश्मीर के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्‍थ‍ित है। यह जगह हिम तेंदुआ जैसी दुर्लभ प्रजातियों के लिए जानी जातीहै। पार्क के भीतर करीब 400 साल पुराने हेमिस बौद्ध मठ है।

कास पठार, महाराष्ट्र

कास पठार इलाके को महाराष्ट्र की फूलों की वैली के रूप में जाना जाता है। मानसून के दौरान जब पठार फूलों से भरा होता है। उस समय यहां का नजारा देखते ही बनता है। यह अव‍िस्‍मरणीय होता है।

पाटन, गुजरात: 

गुजरात का पाटन विश्व विरासत स्थल रानी की वाव (रानी के अच्‍छे कदम) के ल‍िए जाना जाता है। यह छोटा सा इलाका सरस्वती नदी के तट पर स्थित है। यह स्‍थान अध्‍यात्‍म के साथ ही इति‍हास भी समेटे हुए है। 

 

 
 
Back to top button