भारत में यहां सिर्फ 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर बिकती हैं लड़कियां

भारत में यहां सिर्फ 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर बिकती हैं लड़कियांभारत में कई प्रथाएं प्रचलित हैं। लेकिन क्या आपने किसी ऐसी प्रथा के बारे में सुना है, जिसमें महिलाओं की खरीद फरोख्त स्टाम्प पेपर पर होती हो और वह भी 10 रूपये के स्टाम्प पर। 

लेकिन ये सच है! भारत के मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हर साल 300 लड़कियों को 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर बेचा जाता है। 

यह जगह अपनी धड़ीचा प्रथा के कारण सुर्खियों में रहती है। इस प्रथा के दौरान यहां हर साल एक मंडी लगती है जहां पर लड़कियों को खड़ा किया जाता है।

पुरुष अपनी पसंद की लड़की की कीमत तय करते हैं और जब सौदा पक्का हो जाता है तब 10 रुपये से लेकर 100 तक के स्टाम्प पेपर पर खरीद फरोख्त कर लेते हैं।

अब उसका कॉन्ट्रेक्ट तैयार किया जाता है जिसमें खरीदने वाले व्यक्ति को महिला या उसके परिवार को एक निश्चित कीमत देनी पड़ती है।

कीमत चुकाने के बाद दोनों पति-पत्नी बन जातें हैं अगर आगे चलकर रिश्ते स्थाई नहीं होते है तो उसे खत्म कर दिया जाता है।

इस मामले पर अब तक किसी भी महिला ने अपनी शिकायत दर्ज नही कराई है। शायद इसी कारण आज भी यह कुप्रथा बड़ी आसानी से चल रही है।
Back to top button