भारत में कोहरे की लहर का कहर,16 लोगों की मौत…

कानपूर  में सबसे ज्यादा सर्दी का प्रकोप- दिख रहा है अकेले कानपुर मंडल में 10 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा रायबरेली और इलाहाबाद में दो-दो, जबकि बरेली और अंबेडकरनगर में एक-एक मौत हुई है।141222062659_india_cold_fog_624x351_ap

लखनऊ का न्यूनतम तामपान 9.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच-

राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे चला गया। वहीं रात में न्यूनतम तामपान 9.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिसंबर के पहले हफ्ते में बर्फीली हवाओं से लोग हलकान हैं।

कानपुर में सबसे ज्यादा सर्दी का प्रकोप दिख रहा है। अकेले कानपुर मंडल में 10 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा रायबरेली और इलाहाबाद में दो-दो, जबकि बरेली और अंबेडकरनगर में एक-एक मौत हुई है।

ठंड से ठिठुरा अवध-

दिक्कत की बात ये है कि आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। राज्य के अवध इलाके में कोहरे और गलन भरी ठंड से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। बलरामपुर, श्रावस्ती, गोण्डा, सुलतानपुर और बहराइच में कोहरे और गलन से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है।

बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे तराई इलाकों में कई दिन से धूप नहीं निकली है। वहीं बहराइच में पारा छह डिग्री तक गिर गया है। बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा है। 

कोहरे का कोहराम-

रायबरेली में भी पारे में तीन -डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। कोहरे से सब्जियां और सरसों की फसल भी प्रभावित हो रही है। इस बीच कोहरे के चलते हादसों में इजाफा हुआ है। ट्रेन और विमान यातायात पर कोहरे से बुरा असर पड़ा है। दिल्ली आने वाली 67 ट्रेनें लेट हैं, जबकि 30 का टाइम बदला गया है। इसके साथ ही कोहरे की वजह से दो ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Back to top button