मायावती का हिन्दू विरोधी बयान; भारत को नहीं बनने देंगी कभी हिंदू राष्ट्र

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज लखनऊ में पार्टी के संस्थापक कांशीराम के महानिर्वाण दिवस पर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देने की जंग शुरू कर दी है। लखनऊ में आज मायावती ने कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर ईको गार्डन में उनको श्रद्धासुमन भी अर्पित किया।

मायावती का हिन्दू विरोधी बयान; भारत को नहीं बनने देंगी कभी हिंदू राष्ट्र

कांशीराम के नौवें परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को कांशीराम स्मारक स्थल में श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंची बसपा प्रमुख मायावती ने भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देने का एलान करते हुए सपा- भाजपा पर निशाना साधा। केंद्र पर सीबीआइ का दुरुपयोग कर छवि खराब का आरोप लगाया तो सपा पर बदले की भावना से काम करने की तोहमत मढ़ी। आरक्षण के मसले पर संघ व भाजपा को घेरा और आंदोलन की चेतावनी दी।

बिहार चुनाव प्रचार के लिए जाने से पहले मायावती ने दिल्ली और लखनऊ की सरकारों को घेरा और सपा भाजपा में मिलीभगत का आरोप भी लगाया। कहा कि बसपा को रोकने के लिए दोनों पार्टियां मिल कर सांप्रदायिकता का वातावरण बना रही है। बिसाहड़ा कांड में गौमांस का विवाद बढ़ाने को वोटों के धुव्रीकरण की साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा इसका बिहार चुनाव में भी लाभ लेना चाहती है। हैदराबाद से औवेसी को बुलाकर मुसलमान वोट बांटने का प्रयास किया जा रहा है। पीस पार्टी को भी इसी काम में प्रयोग करने की आशंका जतायी। बिसाहड़ा कांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुलायम सिंह यादव के बयान को राजनीतिक बताते हुए मायावती ने पीडि़तों के लिए बसपा के प्रयासों को गिनाया।

Back to top button