भारत की पहली मुंबई-गोवा क्रूज सेवा का ट्रायल शुरू…

हम मुंबई या गोवा घूमने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप क्रूज पर मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है। भारत में पहली बार मुंबई-गोवा क्रूज सेवा का ट्रायल शुरू होने जा रहा है।इससे समुद्र के रास्ते मुंबई से गोवा के बीच आना-जाना और आसान हो जाएगा। मुंबई और गोवा के बीच बुधवार को इस सेवा का ट्रायल शुरू किया गया। हालांकि इस सेवा के शुरू होने की अभी कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के डायरेक्टर के मुताबिक ट्रायल के बाद कंपनी ही तारीख तय करेगी।भारत की पहली मुंबई-गोवा क्रूज सेवा का ट्रायल शुरू...

ये होगा क्रूज का नाम 

क्रूज का नाम अंग्रीया है जो मराठा नेवी के पहले एडमिरल कनहोजी आंग्रे के नाम पर रखा गया है महाराष्ट्र और गोवा के बीच कोरल रीफ का नाम भी अंग्रीया बैंक है। यह क्रूज 1997 में जापान में बनाया गया था। इससे पहले गोवा और मुंबई के बीच 1991 में क्रूज सर्विस शुरू की गई थी। उस समय दो जहाज कोंकण शक्ति और कोंकण सेवक मुंबई और गोवा के बीच सफर करते थे। दोनो शहरों के बीच सफर के लिए तब 24 घंटे लगते थे। लेकिन अंग्रीया क्रूज से यह सफर केवल 15 घंटों में पूरा होगा।

मिलेगी ये सुविधाएं 

क्रूज में 8 रेस्तरां और बार के अलावा डेक पर 24 घंटे खुली रहने वाली कॉफी शॉप भी होंगी। इसके अलावा मेहमानों की पसंद की डिश भी क्रूज में मिलेंगी। क्रूज में एक स्विमिंग पूल, आधुनिक लॉन्ज और मनोंरजन का कमरा भी होगा। क्रूज को खूबसूरत पेटिंग और तस्वीरों से सजाया जाएगा।

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा होगी 

मुंबई-गोवा क्रूज सर्विस भारत की पहली क्रूज सर्विस है लेकिन मुंबई से आप अब भी क्रूज यात्रा कर सकते हैं कई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज कंपनियां इन यात्राओं का आयोजन करती हैं। वाइकिंग ओशन क्रूज सर्विस मुंबई से गोवा, श्रीलंका और सिंगापुर होते हुए बैंकाक ले जाती है। इसके अलावा कोस्टा लाइन क्रूज सर्विस से आप मुंबई से मालद्वीव तक जा सकते हैं। कई दूसरी क्रूज कंपनियां भी मुंबई और गोवा के अलावा कोचिन से क्रूज सर्विस उपलब्ध कराती हैं। इन्हे आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

Back to top button