भारतीय यात्रियों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव बीच समुद्र में लापता

 भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव बीच समुद्र में ही लापता हो गई है। पुलिस कि माने तो हो सकता है ये नाव इन लोगों को न्यूजीलैंड ले जा रही हो। लोगों की कुल कितनी संख्या थी ये पता नहीं चल पाया है।

एक व्यक्ति गिरफ्तार 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी देते हुए दो अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव में जो लोग थे वो तमिलनाडु और दिल्ली से थे। नाव 12 जनवरी को केरल के मुनामबाम हार्बर से निकली थी। ये भारतीय एक फिशिंग बोट में सवार थे, शुरुआती जांच से पता चलता है कि सभी शरणार्थी थे। इस मामले में दिल्ली से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शामिल दो अधिकारियों ने बताया कि नाव न्यूलैंड जा रही थी।
तलाश में जुटी पुलिस 
बताया जा रहा है की नाव पर सवार लोगों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने 80 बैग बरामद कर लिए हैं, इसके अलावा पुलिस को 22 पहचान से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इन बैगों से ड्राइ फ्रूट और कपड़े मिले हैं। इनसे लग रहा है कि ये लोग लंबी यात्रा के लिए निकले थे।नाव और लोग बीच समुद्र में ही लापता हो गए। कई भारतीय एजेंसी जिसमें तटरक्षक बल भी शामिल है, लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Back to top button