वन-डे में आज आखिरी बार भारत की कप्तानी करेंगे धोनी

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। इस मैच की खास बात ये है कि आज आखिरी बार भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वन-डे मैचों में कप्तानी करने उतरेंगे।भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

धोनी ने पिछले दिनों टी-20 और वन-डे मैचों में भारत की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। भारत-इंग्लैंड के बीच वन-डे सीरिज में विराट कोहली कप्तान होंगे। हालांकि धोनी इस टीम में बतौर विकेटकीपर, बल्लेबाज मौजूद रहेंगे।

इंग्लैंड के साथ आज हो रहे अभ्यास मैच में इंडिया-ए की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी के अलावा युवराज सिंह, शिखर धवन और आशीष नेहरा जैसे सीनियर प्लेयर भी खेलने उतरेंगे।

इसके अलावा टीम में हार्दिक पांड्या, मोहित शर्मा, संजू सैमसन, मनदीप सिंह और कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरिज में बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे और टी-20 सीरिज में नए खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का बेहतरीन मौका है।

 
Back to top button