‘भाभी जी घर पर हैं’ वाली गोरी मेम के अलावा इन 5 सेलिब्रिटी के घर गूंजी किलकारी

‘भाबी जी घर पर हैं’ से हर घर में पहचान बनाने वाली टीवी स्टार सौम्या टंडन के घर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। कुछ महीने पहले ही सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। स्पॉटबॉय के मुताबिक सौम्या ने 14 जनवरी को ही बच्चे को जन्म दे दिया था लेकिन ये खबर अब सामने आई है। चलिए इस मौके पर हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके घर कुछ वक्त पहले ही नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी।'भाभी जी घर पर हैं' वाली गोरी मेम के अलावा इन 5 सेलिब्रिटी के घर गूंजी किलकारी
कुछ दिन पहले ही टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनी हैं। सानिया ने बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी न्यूली पापा शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही फिल्म मेकर फराह खान ने खास अंदाज में इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।

सलमान खान के साथ कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस रंभा 40 की उम्र में मां बन गईं। उन्होंने 23 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया। ये रंभा का तीसरा बच्चा है। इससे पहले रंभा की दो बेटियां हुई थीं ।

शाहिद कपूर हाल ही में दोबारा पापा बने हैं। उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को बेटे को जन्म दिया। शाहिद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि बेटा हुआ है। शाहिद ने अपने बेटे का नाम जायन कपूर रखा है।

एक्टर नील नितिन मुकेश ने पिछले साल रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। रुक्मिणी और नील एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं । रुक्मिणी ने 20 सितंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। नील ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं।

कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से भी अच्छी खबर आई थी। राजपाल यादव की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद राजपाल यादव ने दी।

Back to top button