भाजपा सांसद हंस राज हंस की माता का निधन

प्रसिद्ध सूफी गायक और भाजपा सांसद हंस राज हंस की माता अजीत कौर का बुधवार को निधन हो गया है। यह जानकारी खुद गायक ने अपने ट्विटर पर पोस्ट डालकर दी।

वह हंस राज हंस के लिंक रोड स्थित घर में ही रहती थीं और हंस राज हंस उनके पार्थिव शरीर को लेकर दिल्ली से जालंधर पहुंच गए हैं। हंस के घर पर उनके निकटवर्ती लोगों का आना जाना लगा हुआ है।

 

Back to top button