भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के ऑफर पर लड़ सकते हैं चुनाव, जताई संभावना

भोपाल। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर कांग्रेस के टिकट पर भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।मतगणना से पहले भाजपा के पूर्व  मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की प्रबल संभावना जताई थी।

ये भी पढ़ें :-महासचिव बनने के बाद प्रियंका यहां से लड़ सकती हैं चुनाव
आपको बता दें इस बारे में गौर का कहना है कि उन्होंने दिग्विजय से सिर्फ इतना ही कहा है कि वे  विचार करेंगे। इस बारे में अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। गौर के मुताबिक दिग्विजय 18 जनवरी को  उनके घर भोजन करने आए थे, उस दौरान मुझसे कहा कि भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ें।तब उन्होंने मैं इस बारे में विचार करूंगा।
ये भी पढ़ें :-मोदी बोले लोकतंत्र हमारे संस्कारों में, जबकि दूसरे दलों में परिवार है पार्टी 
जानकारी के मुताबिक दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश में नई सरकार के शपथग्रहण के दौरान भी बाबूलाल गौर ने सुर्खियां बटोरी थीं। बाबूलाल गौर की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी। बाबूलाल गौर की राहुल गांधी से मुलाकात दिग्विजय सिंह ने कराई थी। इस दौरान राहुल ने गौर से कांग्रेस में शामिल हो जाने को कहा था।

Back to top button