भाजपा का सफाया करेगा सपा बसपा गठबंधन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन होने देश व प्रदेश के भाजपाईयों में खलबली मच गयी है। इससे यह बात साफ हो गया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। यह बाते समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी श्याम जी विश्वकर्मा ने कहीं। वह सोमवार कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली में समाजवादी पार्टी विकास विजन व सामाजिक न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम के तहत आयोजित सपा व बसपा की संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. सईद भ्रमर ने कहा कि भाजपा देश को बरबाद करने के लिए हिंदू मुस्लिम व अगड़े पिछड़े को लड़ाने का काम करती है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि पांच साल में सपा सरकार ने जो विकास काम किया था उसी का भाजपा वाले फीता काट रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम कुमार उर्फ चिनकू यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक के साथ धोखा किया है। अब चुनाव आ गया तो दलितों व पिछड़ो का आरक्षण खत्म करने का कुचक्र रच रही है। वहीं सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण लागू कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार ने किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, छात्रों, महिलाओं को छलने का काम किया है। वहीं सपा सरकार ने सभी वर्ग के तरक्की का काम किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला प्रवक्ता व प्रधान विजय यादव व सपा के वरिष्ठ नेता बाबूराम यादव ने किया। जनसभा को जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव व वीरेंद्र तिवारी, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष जुबैदा चौधरी, सचिव तौलेश्वर निषाद, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव चंद्र मणि यादव, चंद्रजीत जायसवाल, चमन आरा राइनी, कमाल अहमद, जोखन चौधरी, अमून मेकरानी, सोनू यादव, दिनेश यादव, देवेंद्र सिंह, राम नवल यादव, विनोद यादव, धीरु यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व सपा राष्ट्रीय गायक धर्मेन्द्र सोलंकी ने अपने टीम के सदस्यों के सपा की नीतियों का गीतों का जलवा बिखेरा।

Back to top button