अभी अभी: अखिलेश के सामने मुस्लिम महिला ने फहराया बीजेपी का झंडा, फिर जो हुआ उसपर…

लखनऊ। आमतौर पर मुस्लिम बीजेपी पार्टी को अपना विरोधी मानते हैं। इस पार्टी से दूरी बना के रखते हैं। चुनाव में बहुत कम ही मुस्लिम बीजेपी को वोट देते हैं, उनको सपा, कांग्रेस और बसपा पर ज्यादा भरोसा होता है। लेकिन बुधवार को लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। एक मुस्लिम महिला सपा ऑफिस के बाहर भाजपा का झंडा फहरा रही थी।

भाजपा का झंडा फहराने वाली महिला से झंडा छीना

वहां पर मौजूद सपा कार्यकर्ता तो कुछ देर के लिए सन्न रह गए। कुछ देर बाद सपा कार्यकर्ता आए और महिला से भाजपा का झंडा छीन लिया। हालांकि, इस दौरान महिला ने विरोध भी किया। महिला से झंडा छीनते सपा कार्यकर्ता। सपा कार्यकर्ताओं ने महिला से झंडा छीन लिया। महिला की इस हरकत पर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी दिखाई।

इससे पहले मुस्लिमों ने लगाए थे मोदी-मोदी के नारे

इससे पहले संभल जिले में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री संजय बालियान और साध्वी निरंजन ज्योति परिवर्तन रैली में शामिल हुईं। संजय बालियान का अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोदी जिंदाबाद के ऐसे नारे लगाए की रैली स्थल मोदीमय हो गई थी।

Back to top button