भगवान श्रीराम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए स्थल देखेंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ ब्यूरो। वह दिन दूर नहीं जब दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से रामनगरी में प्रस्तावित भगवान राम की प्रतिमा भी शामिल होगी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अयोध्या को भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा का तोहफा देने वाले हैं। इस प्रतिमा की विशालता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दशकों तक दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के तौर पर प्रतिष्ठित न्यूयार्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई भगवान राम की प्रस्तावित प्रतिमा से 58 मीटर कम है।

मुख्यमंत्री दीपोत्सव के दिन 6 नवम्बर की रात में रामलीला देखकर रात्रि विश्राम करेंगे। इसका अभी कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है। 7 नवम्बर को ही मुख्यमंत्री रामघाट स्थित रेलवे पुल के निकट प्रस्तावित भगवान श्रीराम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने वाले हैं।

दीपोत्सव में प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

अयोध्या में दीपोत्सव के साथ सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं को काफी बढ़ावा मिला है। सरयू तट पर स्थापित होने वाली भगवान राम की प्रस्तावित विशालतम प्रतिमा अयोध्यानगरी के साथ पूरे हिन्दू जनमानस के लिए सौगात बनेगी।
छह नवंबर को दीपोत्सव में शिरकत करने आ रहे मुख्यमंत्री ने अयोध्या को जो विशेष तोहफा देने का अनुमान लगाया जा रहा है, वह संभवत: भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा ही है। भगवान राम की प्रस्तावित प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के तौर पर प्रतिष्ठित रही न्यूयार्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई से 58 मीटर कम होना बताया जा रहा है।

योगी सरकार के नव्य अयोध्या योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अयोध्या में भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। सरकार के प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए राज्यपाल राम नाईक के पास भेजा था। जो स्वीकृत भी हो चुका है। प्रस्ताव के बाद भगवान राम की प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ाकर 151 मीटर की गई है।

कई बार प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के संयोजन में अभियंताओं का दल भगवान राम की प्रतिमा स्थापना के लिए स्थलीय सर्वे भी हो चुका है। सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ यह दल गुरुवार को अहमदाबाद के गया हुआ है। दल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन करने के साथ लौहपुरुष की प्रतिमा बनाने वाले दिग्गज मूर्तिकार राम सुतार एवं उनके सहयोगियों से बातचीत करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा स्थापना की घोषणा कर रखी है, इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दीपोत्सव के बाद इसके पर तेजी से काम शुरू हो सकता है।

Back to top button