अगर शिव से जुड़ी ये चीजें दिखाई दें सपनों में, तो समझ जाएं खुलने वाली है किस्मत

कई बार सपनों के जरिए आने वाले समय में होने वाली घटनाओं का आभास हो जाता है। सपनों में इसके संकेत मिल जाते हैं। इन्हीं में कई बार भगवान से जुड़ी कुछ चीजें भी दिखाई दे जाती है, जिसका सही से मतलब नहीं समझ पाते है कि इसे शुभ है या अशुभ। अगर आपको सपने में भगवान शिव से जुड़ी से चीजें दिखाई दे जाएं तो समझे कि आपकी किस्मत खुल गई है।
 

हिंसक भीड़ वाली घटनाओं को देखकर प्रियंका गांधी ने कहा- खौलता है खून

अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखे तो मतलब लंबे समय से चल रही आपकी परेशानियां खत्म होने वाली है। अगर आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन हो तो सुबह शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।

 

सपने में तांडव करते हुए भगवान जी को देखना अशुभ नहीं बल्कि शुभ होता है। ये धन की ओर इशारा करता है। वैसे इसका एक मतलब ये भी है कि आपको सफलता के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।
 

अगर आपको सपने में भगवान शिव का कोई मंदिर दिखे तो इसका मतलब कि आपकी लंबी बीमारी आपका पीछा छोड़ने वाली है।
 

सपने में भगवान शिव का सांप दिखने का मतलब आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है। वहीं अगर सांप फन फैलाए या फिर आपके पीछे की ओर दिखें तो मतलब आप पर नाग देवता का मेहरबान हैं।
 
Back to top button