भगवान शिव पर चढ़ाए जाने वाले फूल बदल सकते हैं आपकी किस्मत…

हिंदू धर्म में पूजा पाठ को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता हैं। ऐसा कहते हैं,जो व्यक्ति अपने पूरे मन और श्रद्धा के साथ भगवान की पूजा करता हैं तो भगवान उसकी हर मुराद को जल्द ही पूर्ण कर देते हैं। जीवन में आने वाले हर संकट को भी हर लेते हैं। वही हमारी पूजा पद्धति में पुष्पों का भी अधिक महत्व समझा जाता हैं। फूल भगवान की पूजा अर्चना में महत्वपूर्ण सामग्री के रूप में जाना जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि अगर ईश्वर की पूजा में फूल ना हो तो वह पूजा कभी पूर्ण नहीं हो पाती हैं।भगवान शिव पर चढ़ाए जाने वाले फूल बदल सकते हैं आपकी किस्मत…

वही क्या आपको पता हैं,कि देवी—देवताओं पर चढ़ाए जाने वाले यही फूल व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकते हैं। वही फूल केवल ईश्वर की पूजा में भगवान को प्रसन्न करने के लिए ही नहीं होते हैं। बल्कि व्यक्ति ग्रहों की पीड़ा को शांत कर उससे मुक्ति दिला सकते हैं। तो आज हम आपको फूलों से मिलने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं,तो आइए जानते हैं।

अपराजिता का फूल बहुत ही संदर नीले रंग का दिखने वाला फूल होता हैं। वही आपको बता दें,कि ये फूल भगवान विष्णु और शनिदेव को अत्यधिक प्रिय होता हैं। इसी कारण इसे भगवान विष्णु की कृपा और शनि की पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए उन्हें यह फूल अर्पित किया जाता हैं।आपको बता दें,कि आंकड़े का फूल भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होता हैं। वही आयु आरोग्य की प्राप्ति के लिए भगवान भोलेनाथ को सोमवार के दिन आंकड़े का फूल अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति को बहुत लाभ प्राप्त होता हैं।

Back to top button