बड़ी खबर: पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, हालत नाजुक

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, मशहूर बिरहा गायक और ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं संगीता यादव को उनके ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। घटना में गंभीर रूप से घायल संगीत का जौनपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक है। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया है। घटना यूपी के जौनपुर जिले के विठुआ कला में रविवार रात घटी।बड़ी खबर: पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, हालत नाजुक

सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुकी संगीता यादव को बीतीरात ससुराल वालों ने जला दिया। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पति फरार हो गया। सूचना मिलते ही सपाईयों का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहीं संगीत यादव का मायका मछलीशहर थाना क्षेत्र के कताहित गांव में है। 2016 में इनकी शादी बड़े धूमधाम से बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआ कला निवासी दुर्गेश यादव पुत्र जयनाथ यादव से हुई। इस शादी में सपा नेता शिवपाल यादव समेत तमाम दिग्गज भी शामिल हुए थे।

संगीता अपने पति के साथ लखनऊ में रहती हैं। तीन दिन पूर्व अपनी ससुराल विठुआ कला में आई थीं। बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच हमेशा विवाद रहता था। पारिवारिक विवाद को लेकर तीन दी पूर्व ससुराल में पंचायत भी हुई थी।

जिला अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए संगीता ने सास-ससुर और पति पर आरोप लगाया। कहा कि बीती रात वह कमरे में सो रही थीं तो उसे बुलाया गया। जबरदस्ती हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दिया। चीख पुकार सुनकर जेठानी दोड़कर नीचे से आई और अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल मामले को लेकर माहौल गरम है। अस्पताल में नेताओं का जमावड़ा लगा है। मामले में बदलापुर पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद तत्काल डायल 100 मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

Back to top button