बड़ा दांव खेलने की तैयारी में कांग्रेस, सपना चौधरी को मथुरा से बना सकती है उम्मीदवार!

हिसार: लोकसभा चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में सियासी माहौल गर्मा गया है। बीजेपी में क्रिकेटर गौतम गभीर की एंट्री होने के बाद अब कांग्रेस भी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो सकती है।
बिग बॉस में सदस्य रही व अपने धमाकेदार डांस के साथ सुर्खियां बटौरने वाली डांसर सपना चौधरी इस बार लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं और लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। माना जा रहा है कि सपना उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।
खीरी: भाजपा विधायक योगेश वर्मा को गोली मारने वाला गिरफ्तार
सपना चौधरी पिछले डेढ़ महीने से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में है। सपना चौधरी अगर मथुरा से लड़ती हैं तो उसका सीधा मुकाबला हुस्न की रानी हेमा मालिनी से होगा। बता दें कि अभी तक ये खबरें सिर्फ अफवाहें ही हैं किसी भी तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Back to top button