ब्लू व्हेल को लेकर हुए ये चौका देने वाले खुलासे, जिसे जानकर दुनिया भर के वैज्ञानिक हुए हैरान…

हाल ही में, व्हेल की उल्टी की तस्करी से जुड़ी खबरें सामने आई हैं जिसकी कीमत करोड़ों में होती हैं. व्हेल समुद्र का सबसे बड़ा जीव होता हैं और इसके बारे में आपको कुछ खास जानकारी नहीं होगी. आज हम इसी के बारे में आपको बताने जा रहे  हैं. बता दें, इसकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से एक हैं ‘ब्लू व्हेल’. ‘ब्लू व्हेल’ वर्तमान समय की सबसे बड़ी मछली है जिसका वजन हाथियों से भी कई गुणा ज्यादा बड़ा हैं. तो अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें, इसके कुछ फैक्ट्स

– आपको जानकर हैरानी होगी कि नीली व्हेल समेत सभी व्हेले पानी में सांस नही ले सकती. इन के सिर पर एक छेद होता है और जब यह पानी से निकलकर गोता लगाती है तो उसी छेद की सहायता से सांस लेती हैं.

– नीली व्हेल बहुत ही प्राचीन जीव है जिसकी उत्पत्ति 5 करोड़ साल पहले हुई मानी जाती है.

– एक नीली व्हेल 30 मीटर तक लंबी और 180 टन तक वज़नी हो सकती है. इस तरह से नीली व्हेले अब तक मिलने वाले डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल (27मीटर) से भी बड़ी होती हैं.

– बीसवीं सदी की शुरूआत में नीली व्हेले पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों में प्रचुर मात्रा में थी पर लगातार शिकार होने के कारण इनकी आबादी मजह 12 हज़ार तक ही रह गई है.

– नीली व्हेल की गर्दन बहुत लचीली होती है जो तैरते समय गोल घूम सकती है. व्हेल की पूँछ के अंत में दो सिरे उसे तैरते समय मुड़ने में सहायता करते हैं.

जब 330 किलो के वजनी शख्स को उठाने में मिलिट्री को करना पड़ा ये अनोखा काम, सुनकर हो जाएगे हैरान…

– एक औसत नीली व्हेल का जीवन काल 70 से 90 वर्ष का होता है.

– Blue Whale अपनी सांस को 35 मिनट से लेकर 2 घंटे तक रोक सकती है.

– व्हेल अपने दूसरे साथियों से संपर्क करने के लिए एक खास प्रकार की आवाज़ निकालती है जो बहुत ही मधुर होती है और उन्हें कई मीलो तक सुना जा सकता है.

– नीली व्हेल के दिल का वज़न 600 किलोग्राम तक होता है और वह एक मिनट में सिर्फ 9 बार ही धड़कता है.

– नीली व्हेल 90 दिन तक बिना सोए रह सकती है. सोते समय भी उनका आधा दिमाग जागता रहता है जबकि आधा सोया रहता है.

Back to top button