प्यार में टूटा हुआ दिल कैसे संभालें, लोगों ने दिए ये जवाब

लंदन। ब्रेकअप के बाद अक्सर लोगों का दिल टूट जाता है। कुछ लोग दुनिया से दूर छिप जाते हैं, जबकि कई लोग उत्साह से नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं।प्यार में टूटा हुआ दिल कैसे संभालें, लोगों ने दिए ये जवाब

दिल टूटने के बाद फिर से नई जिंदगी जीने का अच्छा क्या कोई तरीका हो सकता है? इसे जानने के लिए एक यूजर ने रेडिट पर इस सवाल को डाल दिया। 24 घंटे से भी कम समय में करीब 300 लोगों ने टिप्पणियां कीं। जानते हैं लोगों ने दिल को समझाने के लिए क्या जांचे-परखे तरीके बताए…

एक यूजर ने कहा कि मैंने अपनी जॉब छोड़ दी और दो महीने के लिए क्रॉस कंट्री रोड ट्रिप पर निकल गया। मैंने अपनी जिंदगी किसी मकसद के लिए जी।

जानिए चाह कर भी लड़कियां क्यों नहीं कर पातीं सईयां जी से ब्रेकअप

दूसरे यूजर ने लिखा- मैं दो महीने के लिए इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप पर घूमने गया। इससे काफी मदद ली।

एक अन्य यूजर ने कहा- मैं धार्मिक तरीकों की तरफ मुड़ गया और जिंदगी के खालीपन को भरने की कोशिश की। मगर, कोई फायदा नहीं मिला।

एक अन्य यूजर ने लिखा- मैंने कई-कई मर्दों के साथ रात बिताईं। यह पुराने रिश्ते को खत्म करने का एक तरीका था।

एक रेडिटर ने लिखा कि मैंने कुछ अच्छे रुटीन को फॉलो किया- जैसे एक्सरसाइज की, अकेले घूमना शुरू किया।

अन्य महिला ने लिखा- मैंने अपने एक दोस्त के दोस्त के साथ एक रात गुजारी। ईमानदारी से कहूं, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना आसान होगा।

 

Back to top button