बोकारो में गरजे पीएम मोदी कहा… झारखडं का भविष्य आपके हाथ आपको लेना है फैसला

आज झारखडं में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बोकारों में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले प्रथम चरण और दूसरे चरण में झारखंड के जागरुक नागरिकों ने जो भारी मतदान किया, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया और पहले 2 चरण में ही भाजपा की भव्य विजय की जो नींव रख दी उसके लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज हैलीपैड से आते समय मेरा पूरा रास्ता दोनों तरफ खचाखच भरा था। इतने ज्यादा लोग वहां थे, लेकिन यहां उससे से भी कई गुना लोग हैं। बोकारो में ऐसा विराट दृश्य पहली बार देखने को मिला है। ये उमंग, ये उत्साह, हवा का रुख बता रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब बेटे-बेटी 19 वर्ष के होते हैं, तो मां-बाप चर्चा करते हैं कि उनका भविष्य कैसे बनाना है। 19-25 साल का कालखंड भविष्य के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। झारखंड भी 19 साल का हो गया है। आप आने वाले समय में कैसा झारखंड चाहते हैं, ये चुनाव यही फैसला लेने का मौका है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों के गठबंधन से झारखंड को भी सावधान रहने की जरूरत है। ये सुधरने वाले नहीं है।  कांग्रेस और उसके साथी झारखंड में छल-कपट करना चाहते हैं। वो झारखंड को फिर अस्थिरता की ओर धकेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही आपको स्थिर सरकार दे सकती है।  ये फैसला करना तब और आसान होगा जब आप 2014 से पहले और आज की स्थिति की तुलना करेंगे। कांग्रेस के भ्रष्टाचारी गठबंधन और भाजपा के सेवा भाव में अंतर को समझना जरूरी है। पहले यहां सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं थी। कांग्रेस, आरजेडी, JMM ने आपको वोटबैंक समझा।  भाजपा सरकार आने के बाद झारखंड में सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

Back to top button