बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े पंजाब नेशनल बैंक घोटालों में से एक के मुख्य आरोपी चोकसी ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी है।उसने अपने भारतीय पासपोर्ट को एंटीगुआ उच्चायोग में जमा करवा दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि मेहुल को अब भारत लाना केंद्र सरकार के लिए मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने अपनी रणनीति का किया खुलासा
आपको बता दे नागरिकता छोड़ने के लिए चोकसी को 177 अमेरिकी डॉलर का ड्राफ्ट भी जमा करना पड़ा है। इस बारे में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित नारंग ने गृह मंत्रालय को सूचना दे दी है।वहीँ चोकसी ने अपने पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 को कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा करा दिया है।
ये भी पढ़ें :-नेपाल, भूटान की यात्रा के लिए अब आधार भी वैध दस्तावेज 
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है चोकसी के भारतीय नागरिकता छोड़ने के पीछे मकसद प्रत्यर्पण की कार्रवाई से बचना है। इस मामले में 22 फरवरी को सुनवाई होनी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने चोकसी के नागरिकता छोड़ने के मामले में विदेश मंत्रालय और जांच एजेंसियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
ये भी पढ़ें :-आधुनिक गोवा के शिल्पकार हैं मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर: प्रधानमंत्री 
साल 2017 में चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। उस समय भारत ने इसपर कोई आपत्ति नहीं जताई थी साथ ये भी बताते चलें चोकसी ने अपने पासपोर्ट नंबर जेड 3396732 को कैंसिल्ड बुक्स के साथ जमा करा दिया है।

Back to top button