बेहद भयानक है इस पेड़ की कहानी, दफ्न है एक ऐसा राज, जानकर चौंक जाएंगे आप

आज हम आपको एक पेड़ की कहानी से रूबरू कराएंगे। आगे बढ़ने से पहले बता दें इसे केवल मजबूत दिल वाले इंसान ही पढ़ें। दरअसल यह कहानी बेहद डरावने वृक्ष से जुड़ी है। यह आपको इसकी तस्वीर देखकर ही समझ में आ रहा होगा। तो चलिए बताते हैं आपको इस वृक्ष के बारे में…बेहद भयानक है इस पेड़ की कहानी, दफ्न है एक ऐसा राज, जानकर चौंक जाएंगे आपसदियों से इस वृक्ष में बच्चों के मरे हुए शव दफनाएं जाते हैं। आपने आज से पहले शायद ही किसी ऐसे पेड़ के बारे में सुना होगा। ताज्जुब हो रहा होगा न कि आखिर यह कैसे पेड़ है जो मुर्दा बच्चों को उसमें दफनाया जाता है। इससे अधिक हैरानी तब होगी जब इन बच्चों के दफनाए जाने की विधि के बारे में जान लेंगे।

दरअसल, यह एक परंपरा के अनुसार किया जाता है और यह इंडोनेशिया में प्रचलित है। यहां बच्चों को मरने के बाद पेड़ के तने और टहनियों में गड्ढा कर उनके भीतर दफना दिया जाता है। ऐसी विचित्र परंपरा के बारे शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। बच्चों की लाश को एक कपड़े में लपेटकर ताड़ के पेड़ से बने फाइबर से ढक दिया जाता है।

समय गुजरने के साथ पेड़ों के ये गड्ढे भर जाते हैं। लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है यह भी जान लें…दरअसल यहां के गांववालों की मान्यता हैं कि बच्चों की आत्मा को हवा अपने साथ बहा ले जाती है। ये परंपरा सिर्फ ऐसे बच्चों के लिए होती है, जिनकी मौत दांत निकलने से पहले हो गई होती है। वयस्क और युवाओं को जमीन के अंदर ही दफनाया जाता है।

इस परंपरा को निभाने वाले लोगों का मानना है कि इससे बच्चे मरने के बाद प्रकृति की गोद में समा जाते हैं। जिस पेड़ की टहनियों में बच्चों को दफनाया जाता है वहां का इलाका बेहद डरावना बन चुका है। यही नहीं यहां के वयस्क की अगर मौत होती है तो पहले उनके पूर्वज के शरीर को कब्र से निकालते हैं और उन्हें नए कपड़े पहना कर गांव में घूमाया जाता है, उसके बाद ही उस मृत वयस्क की शरीर को दफनाया जाता है।

Back to top button