बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर गिरिराज को चुनौती देंगे कन्हैया कुमार

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी सीपीआई के सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने दी है।
सीपीआई ने बेगूसराय से कन्हैया के चुनाव लडऩे पर सहमति जता दी
कन्हैया को बिहार महागंठबंधन ने बेगूसराय सीट पर समर्थन नहीं दिया लेकिन सीपीआई ने बेगूसराय से कन्हैया के चुनाव लडऩे पर सहमति जता दी है। अब कन्हैया बेगूसराय से सीपीआई की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का मुकाबला भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से होगा। इसके अतिरिक्त कन्हैया  का मुकाबला बिहार महागठबंधन के प्रत्याशी के साथ भी होगा।
ये भी पढ़ें :-गोवा में चौंकाने वाला मामला : शुद्धिकरण समारोह आरएसएस के अंधविश्वास का नतीजा 
राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया
गौरतलब है कि कन्हैया कुमार 2015 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। फरवरी 2016 में एक छात्र रैली में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। उन्हे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
गिरिराज सिंह  नवादा सीट छिनने से काफी नाराज
उधर, गिरिराज सिंह भी उनकी नवादा सीट छिनने से काफी नाराज हैं। अभी भी अपना चुनाव क्षेत्र बदलने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दरबार में दस्तक दे रहे हैं। नवादा सीट से एलजेपी के चंदन कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। लिस्ट आते ही गिरिराज ने बयान दिया कि वह अपसेट हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इस मसले पर बात करने के लिए अमित शाह से वक्त मांगा है, लेकिन फिलहाल उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘मैंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए इतना काम किया लेकिन फिर भी मुझे टिकट नहीं दिया गया।

Back to top button