बेंगलुरु से पांडिचेरी रोड ट्रिप के लिए नवंबर का सीज़न है बिल्कुल परफेक्ट

पांडिचेरी भारत में सबसे बड़ा फ्रेंच कोलोनिकल शहर है। शहर में बनी बिल्डिंगों, इमारतों, स्टेच्यू और घरों को देखकर बिल्कलु ऐसा लगेगा जैसे आप फ्रांस की गलियों में घूम रहे हैं। व्यापार से लेकर युद्ध तक पांडिचेरी शहर कई मायनों में बहुत ही खास है। वेकेशन के लिए शांत और सुकून वाली जगह की तलाश कर रहे हैं तो पांडिचेरी इसके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां घूमने के लिए इतनी सारी जगहें हैं जिसमें कब आपका वेकेशन खत्म हो जाएगा पता भी नहीं चलेगा। ट्रिप को और एन्जॉय करने के लिए पांडिचेरा का रोड ट्रिप प्लान करें जो यकीनन यादगार साबित होगा।बेंगलुरु से पांडिचेरी रोड ट्रिप के लिए नवंबर का सीज़न है बिल्कुल परफेक्ट

कब जाएं

गर्मियों में पांडिचेरी घूमने का प्लान बिल्कुल भी सही आइडिया नहीं। अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना बेस्ट होता है जब यहां का मौसम बहुत ही अच्छा होता है जिसमें आप शहर की हर एक चीज़ को एक्सप्लोर और एन्जॉय कर सकते हैं। वैसे मानसून सीज़न भी पांडेचरी के रोड ट्रिप के लिए अच्छा है जब आसपास की हरियाली आपको लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

कैसे जाएं

बेंगलुरु से पांडिचेरी की दूरी 320 किमी है जिसमें तकरीबन 6-7 घंटे का वक्त लगता है। अपनी कार के अलावा रोड ट्रिप के लिए आप टैक्सी और कैब भी बुक कर सकते हैं। कैब इसलिए भी बेहतर है क्योंकि आप बिना डाइविंग की टेंशन लिए अपने इस सफर को एन्जॉय कर सकते हैं।

पांडिचेरी जाने के लिए रूट

बेंगलुरु से पांडिचेरी के रोड ट्रिप के लिए तीन ऑप्शन्स है और तीनों ही रास्ते बहुत आपके सफर को बनाएंगे सुहाना और यादगार।

रूट-1

तिरुवन्नामलाई रूट

बेंगलुरु- होसुर-कृष्णागिरी-चेनगम-तिरुवन्नामलाई-टिंडीवनम-पांडिचेरी

ये सबसे छोटा रूट है जिसमें NH77 से होते हुए आप पांडिचेरी के सफर को 6-7 घंटे में पूरा कर सकते हैं। हां, अगर आप रास्ते में नज़ारों को एन्जॉय करते हुए आ रहे हैं तो थोड़ा ज्यादा वक्त भी लग सकता है।

इन जगहों पर ले सकते हैं ब्रेक

चंदीरा चूडेश्वरर मंदिर

कृष्णागिरी डैम

कृष्णागिरी फोर्ट

श्री रामना आश्रम

अरूणाचलेश्वर मंदिर

जिंजी फोर्ट

रूट-2

वेल्लोर-अरकोट रूट

बेंगलुरु-होसुर-अंबुर-वेल्लोर-अरकोट-तिंदीवनम-पांडिचेरी

पांडिचेरी जाने के लिए ये भी बहुत ही खूबसूरत रोड है जिसमें आप खूबसूरत नज़ारों को आनंद ले सकते हैं। NH48 से होते हुए 380 किमी के सफर को आप 7 घंटे में पूरा कर सकते हैं।

इन जगहों पर ले सकते हैं ब्रेक

जवाधू हिल्स

वेल्लोर फोर्ट

पालमथी हिल्स

रूट-3

चित्तूर-महाबलीपुरम रूट

बेंगलुरु-होसकोटे-कोलार-चित्तूर-कांचीपुरम-महाबलीपुरम-पांडिचेरी

बेंगलुरू से पांडिचेरी जाने के लिए आपको NH75 और NH206 से होकर गुजरना पड़ेगा। 440 किमी के इस सफर को तय करने में आपको 9 घंटे का वक्त लगता है।

इन जगहों पर ले सकते हैं ब्रेक

काइगल फॉल्स

एकमबरेश्वर मंदिर

महाबलिपुरम गुफाएं

Back to top button