बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो को लेकर दिया विवादित बयान

चंदौली। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक साधना सिंह ने बहुजन समाज पार्टी बसपा चीफ मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया है। साधना सिंह ने मायावती के बारे में कहा कि वह ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष लगती हैं। साधना सिंह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी महिला तो किन्नरों से भी बदतर हैं।

#WATCH:BJP MLA Sadhna Singh says about BSP chief Mayawati, “jis din mahila ka blouse, petticoat, saari phat jaaye, wo mahila na satta ke liye aage aati hai. Usko pure desh ki mahila kalankit maanti hai.Wo to kinnar se bhi jyada badtar hai, kyunki wo to na nar hai, na mahila hai.” pic.twitter.com/w3Cdizd8eR
— ANI UP (@ANINewsUP) January 19, 2019
ये भी पढ़ें :-महारैली के खिलाफ भाजपा 42 लोकसभा सीटों पर करेगी रैली 
आपको बता दें उन्होंने बसपा प्रमुख को गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के लिए चीरहरण करने वालों के साथ हाथ मिला लिया। साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा, ‘जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हो, वह सत्ता के लिए आगे नहीं आती है। इनका सबकुछ लुट गया लेकिन फिर भी इन्होंने कुर्सी के लिए अपमान पी लिया।’
ये भी पढ़ें :-चुनाव से पहले महागठबंधन ने भरी हुंकार, मंच पर साथ आयी 13 क्षेत्रीय पार्टियां 
वहीँ साधना सिंह की बात पर  बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘उन्होंने (साधना सिंह) हमारी पार्टी अध्यक्ष के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वे बीजेपी का स्तर दिखाते हैं। एसपी-बीएसपी के गठबंधन की घोषणा के बाद बीजेपी नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें आगरा और बरेली के मेंटल हॉस्पिटलों में एडमिट कराना चाहिए।’

Back to top button